रिकांगपिओ, 10 अक्तूबर : सोमवार को एनएच-5 पर स्पिलो में एक बोलेरो कैंपर (HP 41-1057) हादसे का शिकार हो गई। हादसे में वाहन में सवार चार व्यक्तियों में से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि ने दो घायल हुए।
मृतकों की पहचान लोपसंग (83) सपुत्र दोरजे पता निवासी धर्मशाला, कांगड़ा व कलजांग पलदन (48) पुत्र डोलमा क्याप निवासी धर्मशाला के रूप में हुई है। दोनों मृतक व्यक्ति मोनेस्ट्री ताबो से संबंधित है। दोनों गाड़ी में लिफ्ट लेकर रामपुर तक जा रहे थे।
वहीं घायलों की पहचान लक थुपतंन (40) पुत्र दोरजे दंडुप गांव किन्नौर व छेतन जांग्माओ (64) पुत्र सोनम छेरिंग के रूप में हुई है। घायलों को पीएचसी स्पीलो में प्राथमिक उपचार के बाद रिकांगपिओ रैफर किया गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिकांगपिओ चिकित्सालय भेजा गया। उधर पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।