सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर बस स्टैंड में जेसीसी के मेंबर व सचिव कंडक्टर यूनियन कृष्ण चंद की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें समस्त कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान एचआरटीसी कर्मचारी अपनी मांगो को ले कर गरजे उठे। कर्मचारियों ने निर्णय लिया है की जब तक सरकार हमारी मांगें नहीं मनेगी प्रर्दशन जारी रहेगा और चक्का जाम किया जाएगा।
वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम के सभी कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि 26 मई को शिमला में मुख्य कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें पूरे हिमाचल के सभी कर्मचारी भाग लेंगे।
HRTC कर्मचारियों की मुख्य मांगें हैं :
1. निगम को रोडवेज का दर्जा दिया जाए।
2. परिचालकों की भर्ती नियमित रूप से की जाए।
3. 4-9-14 व 20 वर्ष का एरियर का भुगतान किया जाए।
4. सभी श्रेणी के कर्मचारियों को कार्य करने पर विशेष वेतन भत्ता दिया जाए।
5. महिला कर्मचारियों की नियमित पॉलिसी बनाई जाए।
6. जीपीएफ व ईपीएफ को तुरंत जमा करवाया जाए।
7. टिकट लेने की पूर्ण जिम्मेदारी सवारी पर निधारित की जाए।
8. रिटायरमेंट कर्मचारियों की पेंशन पॉलिसी सरकार अपने अधीन ले, ताकि रिटायर कर्मियो को पेंशन समय पर मिल सके।
इस मौके पर जेसीसी के प्रधान रमेश कुमार, सचिव प्रकाश, हरी राम प्रधान कंडक्टर यूनियन, लीला घर, गुरदयाल, कुलदीप, दया राम, रजनीश, चमन मौजूद रहे।