बिलासपुर, 16 सितंबर : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने का ऐलान कर दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह चुनाव प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष पद व राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य के नाते काम करते रहेंगे। वह पार्टी हाईकमान को दो-तीन दिन के भीतर अपना त्यागपत्र सौंप देंगे।
राम लाल ठाकुर ने कहा कि अगर पार्टी हाईकमान आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें खड़ा नहीं करना चाहती तो वह चुनाव भी नहीं लडेंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी संगठन में एक सच्चे सिपाही की तरह काम करते रहेंगे। अन्य लोगों को भी इन पदों पर काम करने का मौका मिलना चाहिए।
इस दौरान कुछ क्षणों के लिए राम लाल ठाकुर भावुक भी हो गए। वह यहां पर एम्स सहित अन्य मुद्दों पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। ठाकुर ने कहा कि वह 1972 से संगठन की सेवा कर रहे है। वह 1985 से पहले एनएसयूआई, युवा कांग्रेस में विभिन्न पदों पर काम किया। वर्ष 1985 के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव व उपाध्यक्ष के पद काम कर रहे हैं।