शिमला, 29 अगस्त : तीज के मौके पर हिमाचल की महिलाओं को बड़ा तोहफा मिलेगा। 31 अगस्त को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पालमपुर आएंगे। पालमपुर में हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को गारंटी दी जाएगी। यह गारंटी देश की महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी होगी। यह जानकारी आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष निर्मल शर्मा ने ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
निर्मल शर्मा ने सोमवार को शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। आम आदमी पार्टी ने में शिक्षा और स्वास्थ्य की फ्री सुविधाएं दी है, महिलाओं को बस की यात्रा फ्री होने के साथ और भी अन्य सुविधाएं दी हैं, जिससे दिल्ली की महिलाएं हर माह 10 से 15 हजार की बचत कर रही हैं। ऐसी महंगाई के केवल दिल्ली के लोगों को राहत है।
निर्मल शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में हिमाचल की महिलाएं अपने वोट की ताकत से सत्ता परिवर्तन करेंगी। हिमाचल की महिलाएं दोस्तवाद और परिवारवाद की पार्टी को नहीं बल्कि विकासवाद की पार्टी का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की सरकार 75 साल तक रही है लेकिन दोनों ही पार्टियों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की चौथी गारंटी महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए होगी। तीज के मौके पर हिमाचल की महिलाओं को आम आदमी पार्टी की ओर से बढ़ा तोहफा मिलेगा। इससे पहले हिमाचल की जनता को केजरीवाल की ओर से तीन गारंटी दी जा चुकी हैं।
पहली गारंटी शिक्षा की दी है जिसमें प्रदेश के सभी बच्चों को अच्छी और फ्री शिक्षा की गारंटी दी गई। दूसरी गारंटी स्वास्थ्य की दी गई, जिसमें प्रदेश के लोगों को फ्री इलाज की सुविधा सहित अस्पतालों को सुधारने की गारंटी दी गई है। तीसरे गारंटी वीरभूमि हिमाचल के शहीदों के परिजनों को 1 करोड़ सम्मान राशि देने की दी गई है। अब चौथी गारंटी महिला सशक्तिकरण के लिए पालमपुर में मनीष सिसोदिया और भगवंत मान 31 अगस्त को देंगे।