शिमला, 20 अगस्त : प्रदेश में शुक्रवार रात की भारी बारिश से खासा नुकसान हुआ है। ताजा मामले में शिमला शहर में चंडीगढ़ शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर 103 आरटीओ के पास शुक्रवार रात की भारी बारिश के चलते सड़क का एक हिस्सा ढह गया। जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने सड़क के एक हिस्से को यातायात के लिए बहाल किया है और यातायात सुचारू रूप से शुरू करवा दिया है। मेन एंड मशीन काम मे लगाए गए है।
वहीं, ठियोग बाजार के पेट्रोल पंप पर गिरा पहाड़ी का हिस्सा गिरने से दो गाड़ियां भी चपेट में आई है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।