नाहन, 17 अगस्त : जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के सराहां बाईपास पर निर्माणाधीन मकान में पलस्तर कर रहे मिस्त्री व मजदूर गिर गए, जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हुए है। वहीं दोनों घायलों को सराहां सिविल अस्पताल में उपचार के बाद रैफर कर दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूर और मिस्त्री बायपास के पास निर्माणाधीन मकान में पलस्तर कर रहे थे, कि अचानक सीढ़ी टूट गई, जिससे मजदूर और मिस्त्री करीब 35 फुट नीचे पत्थर पर जा गिरे। जिसके चलते दोनों को चोटें लगी हैं। घायलों की पहचान (47) मिस्त्री पूर्ण चंद निवासी नावल डाकघर भेलन व मजदूर (45) प्रदीप निवासी धरयार ग्राम पंचायत बाग पशोग के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद मिस्त्री पूर्णचंद को सराहां सिविल अस्पताल से सोलन रैफर कर दिया है। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते आईजीएमसी रैफर किया है, जबकि (45) मजदूर प्रदीप कुमार को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर किया गया है।
पुलिस थाना पच्छाद के प्रभारी बलदेव कंवर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मजदूर मिस्त्री को गंभीर हालत में रैफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।