शिमला,17 अगस्त : पूरे देश में रिवाज बदला है। इस बार प्रदेश में भी और कुसुम्पटी में भी निश्चित रूप रिवाज बदलेगा। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को कुसुम्पटी निर्वाचन क्षेत्र के कोटी में प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि गरीबी और ग्रामीण परिवेश की मुसीबतों को करीब से देखा है तथा उनके द्वारा बीते पौने पांच वर्षों में प्रदेश के संतुलित विकास और गरीब असहाय लोगों की मदद करने का भरपूर प्रयास किया गया है। सीएम ने कहा कि वर्तमान सरकार ने जहां समूचे प्रदेश का समग्र विकास किया है। वहीं कुसुम्पटी में भी विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैें।
उन्होंने वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्याें का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में सड़कों की लम्बाई करीब 39500 किलोमीटर है जिनमें से 20 हजार लंबी सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत 1300 करोड़ की राशि व्यय करके साढ़े सात लाख पात्र लोगों को समाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है।
बताया जा रहा है कि जुलाई माह से प्रदेश की जनता को 125 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान की जा रही है और असंख्य लोगों के बिल शून्य आ रहे हैं । इस प्रकार जयराम ठाकुर ने प्रदेश के विकास का जिक्र किया गया। उन्होंने हाई स्कूल पटगैहर और बणी स्कूल का दर्जा बढ़ाकर दस जमा दो करने की घोषणा की।
उन्होंने कोटी में 33केवी का सब स्टेशन स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है। यदि तकनीकी तौर से संभव हुआ तो निश्चित तौर पर कोटी में 33 केवी का विद्युत सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। कोटी और बलदेंया में उप तहसील कार्यालय खोलने पर सीएम ने कहा कि उपायुक्त शिमला को इस बारे में सर्वे करने के निर्देश दिए गए है और मापदंड पूरे होने पर दोनों स्थानों पर उप तहसीले खोल दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि वह कुसुम्पटी निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं से भली भांति परिचित है तथा चरणबद्ध तरीके से समस्याओं का निदान किया जाएगा।
इस मौके पर सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार रिपीट होगी। जिसके लिए प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है। उन्होने कुसुम्पटी निर्वाचन क्षेत्र की जनता से आग्रह किया कि बीते 20 वर्षों से चल रही कांग्रेस की परिपाटी को बदलना होगा तभी क्षेत्र में समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
इससे पहले पूर्व भाजपा प्रत्याशी विजय ज्योति सेन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न मांगों को सीएम के समक्ष रखा गया। इस मौके पर चौपाल के विधायक बलबीर सिंह, सक्षम गुडिया बोर्ड की उपाध्यक्षा रूपा शर्मा, विजय ज्योति सेन, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, पूर्व मंत्री रूप दास कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मेहता, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र भोटका, अंजना शर्मा, जिला भाजपा सदस्य प्रीतम ठाकुर, महासचिव पवन शर्मा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा कुसुम्पटी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सभा स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई। प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।