नाहन,14 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर-घर तिरंगा यात्रा अभियान के दूसरे दिन रविवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र में कालाअंब से लेकर त्रिलोकपुर तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल की अगुवाई में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। हाथों में तिरंगा लिए सैंकड़ों लोगों ने भारत माता की जय का उदघोष किया।
बिंदल ने कहा कि 14 अगस्त को आज के दिन भारत माता का विभाजन हुआ था, विभाजन विभीषिका का दिन है। हमने एक हजार साल के संघर्ष के उपरांत जिस आजादी को हासिल किया वो कई मायनों में अधूरी मानी जाती है। हमें यह सोचना है कि देश आगे बढ़े, देश की चिंता पहले हो, राजनीति की चिंता बाद में, विकास की चिंता पहले हो। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शंभू वाला से हरिपुर खोल तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री तपेन्द्र शर्मा, सुलेमान, यशपाल, नितिन गोयल, दिनेश अग्रवाल, पुष्पा, युवा मोर्चा के अभिषेक चौहान, राजीव आदि लोग उपस्थित रहे।