सोलन (एमबीएम न्यूज): जिला अस्पताल सोलन में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है। सोमवार को भाजपा मंडल सोलन ने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन परिसर में स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपाईयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए भाजपाईयों ने सीएमओ सोलन के माध्यम से अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में डॉक्टरों की तैनाती करने के संदर्भ में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा है।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में भाजपा मंडल सोलन ने प्रदेश सरकार के विरूद्ध हल्ला बोल दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता पवन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार हर मोरचे पर विफल साबित हो रही है।
भाजपा की तरफ से प्रदेश सरकार को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में जिला सोलन, शिमला व सिरमौर के मरीज अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए यहां पहुंचते हैं। परंतु यहां पर डॉक्टरों की कमी के चलते उन्हें निजी क्लीनिकों में जाकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवानी पड़ रही है। सोलन भाजपा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि क्षेत्रीय अस्पताल में रिक्त पड़े डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की जल्द तैनाती की जाए।
इस मौके पर भाजपा नेता लोकेश्वर शर्मा, रीतू सेठी, शीला कुमार, मदन ठाकुर, शैलेंद्र गुप्ता, भाजयुमो मंडल सोलन के अध्यक्ष भरत साहनी, भाजयुमो प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शिवम मित्तल, तरसेम भारती, अदित्य बन्याल, बादल नाहर, अभिषेक, संजय मलिक, रामेश्वर, लक्ष्मी, माया राम, राजू राम, नंद लाल, मुकेश गुप्ता, पंकज शर्मा, विद्या देवी, सोमा ठाकुर, जयदेव शर्मा तीर्थानंद शर्मा, कमलेश, सोना नाहर, स्वाति, अकरम, वीना गुरंग आदि भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने