सोलन, 1 मई : सोलन के जवाहर पार्क में रविवार को दिन में समय बिना किसी परमिशन के पेड़ काटे दिए गए। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाया और इसकी सूचना पुलिस व नगरनिगम की मेयर को दी। तुरंत हरकत में आते हुए पुलिस मोके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।
गौरतलब है कि शहर के बीचोंबीच प्रशासन की नाक तले दिन के समय जवाहर पार्क में करीब 5 बड़े पेड़ों पर आरी चला दी गई। वहीं मेयर द्वारा इसकी सूचना पुलिस और फोरेस्ट विभाग को दी गई। जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्यवाही में जुटी। वही स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल को भी भेजी है।
नगर निगम की मेयर ने पुष्टि करते हुए बताया की उन्हें इस बारे कोई जानकारी नहीं है, स्थानीय लोगों ने ही पेड़ कटने की सूचना दी। उन्होंने तुरंत नगर निगम के कमिश्नर को कार्यवाही के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा की पेड़ काटने की कोई भी परमिशन नहीं ली गई है। उन्होंने कहा कि इस बारे पुलिस और फारेस्ट विभाग को सूचित कर दिया गया है। पेड़ काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।