केलोंग, 21 अप्रैल : वीर भूमि हिमाचल के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के गोहराम गांव से सम्बन्ध रखने वाले 30 वर्षीय राजेश कुमार ने मां भारती की सेवा करते हुए शहादत पाई है।
जानकारी के मुताबिक लांस नायक राजेश कुमार रिकांगपिओ में मंगलवार को शहीद हो गया। खबर के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं शुक्रवार को शहीद राजेश कुमार का पार्थिव देह कुल्लू लाया जाएगा और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
बताया जा रहा है कि शहीद राजेश कुमार लाहौल स्पीति की ऋषि डागरी पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान लैंडस्लाइड की चपेट में आने से राजेश कुमार घायल हो गया था। वहीं अब राजेश के शहीद होने की खबर सामने आई है। शहीद राजेश कुमार अपने पीछे पत्नी, 5 साल के बेटे और तीन साल की बेटी को छोड़ गया है।
वहीं मंत्री रामलाल मार्कंड़य ने शहीद राजेश कुमार की शहादत पर शोक प्रकट किया है।