नाहन – अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नाहन शहरी इकाई के चुनाव नाहन में संपन्न हुए। यह चुनाव ठाकुर पीठासीन अधिकारी, पर्यवेक्षक राहुल सेवल व नरवीर शर्मा की देखरेख में आयोजित किए गए। इस दौरान नाहन शहरी इकाई के सभी विभागों के कर्मचारियों व विभिन्न विभागीय संगठनों के पदाधिकारियों व महिला कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। चुनाव प्रक्रिया में वरिष्ठ कर्मचारी नेता गीताराम तोमर, पवन डोगरा, रमा देवी, प्रवीन सेवल, सुभाष शुक्ला, प्रदीप चौहान आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव में सत्येंद्र ठाकुर को नाहन शहरी इकाई का अध्यक्ष चुना गया। वहीं राकेश कुमार को महासचिव की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा बीरबल शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय कुमार सोढी, राजेश महिंद्रा, यासमीन शेख, शिवराज को उपाध्यक्ष बनाया गया है। रमा देवी को बतौर वित सचिव नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त विक्रम मोहिल को मुख्य सलाहकार, नरेंद्र दत शर्मा व सुभाष शुक्ला को सलाहकार व आयुब खान को प्रैस सचिव चुना गया।
Previous Articleराजेश वर्मा भाजयुमों के मीडिया प्रभारी नियुक्त
Next Article कथित सैक्स रैकेट मामले ने पकडा तूल