सोलन, 16 अप्रैल : कसौली के ग्लेन व्यू होटल के एग्जिट गेट के समीप एक टैक्सी में चालक का शव मिला हैं। मृतक टैक्सी में होटल में सवारियां लेकर आया था। मृतक की पहचान अशोक कुमार गांव मोहाली पंजाब के रूप में हुई हैं। होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्लेन व्यू होटल से मिली जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार ने होटल में ठहरे गेस्ट को लेकर ग्लेन व्यू होटल अपनी टैक्सी (PB01C-3144) में दिन के समय पहुंचा था। खाना खाने के लिए अशोक होटल के एग्जिट गेट के पास गाड़ी में चला गया था। लेकिन सुबह चालक ने फोन नहीं उठाया तो गाड़ी के पास जाकर देखा कि मृतक अशोक कुमार गाड़ी के अंदर कंडक्टर सीट पर मृत पड़ा हुआ था।
टैक्सी मालिक के पिता बलजीत सिंह , मृतक की पत्नी गीता व बेटा मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटे ने बताया कि पापा शुगर के मरीज थे। परिजनों ने मृतक अशोक कुमार की मृत्यु पर कोई भी सन्देह प्रकट नहीं किया है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।