कुल्लू, 03 अप्रैल : चिट्टा तस्करी के आरोप में पिछले दिनों गिरफ्तार दो युवकों की निशानदेही के बाद कुल्लू पुलिस ने दो नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार कर कुल्लू लाया है। जिनके नाम टोचुकवू (31) व सौनेड (29) हैं। दोनों नाइजीरियन मूल के व्यक्तियों से दिल्ली में 23 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया है। दोनों नाइजीरियन को न्यायालय में पेश कर 4 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एसपी ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन चल रही है।
गौरतलब है कि 24 मार्च 2022 को अजय मगर (23) पुत्र गणेश मगर निवासी ज्वाणी रोपा, कुल्लू व पासंग पुत्र दावा राम गांव व डाकघर काईस ज्वाणी रोपा में किराए के कमरे में रहते हैं। दोनों नेपाल के मूल निवासी हैं के कमरे से 11 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद किया गया है। उनकी निशानदेही के बाद अब पुलिस दो नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार कर कुल्लू लाई है।