कागड़ा/ आशीष शर्मा
राष्ट्रीय राजमार्ग-88 पर रानीताल के नजदीक रसूह चौक के पास सोमवार सुबह पुल के नीचे शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। रसूह चौक के पास पुल के नीचे एक व्यक्ति मृत पड़ा है और उसका शरीर ऊपर की ओर नाले में था। व्यक्ति की पहचान राजीव वर्मा, पुत्र एके वर्मा और वार्ड नंबर 3, मेन बाजार, कांगड़ा के रूप में हुई। मृतक कांगड़ा में ही एके इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम पर एक बिजली की दुकान चलाता था।।
बताया गया कि मृतक कल रात करीब 10.15 बजे अपने घर से बाहर निकला था और नशे में था। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि शव को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और जल्द ही उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।