शिमला, 12 मार्च : पंजाब के नतीजों से उत्साहित आम आदमी पार्टी हिमाचल में भी नगर निगम व विधानसभा चुनाव चुनाव लड़ने जा रही है। शनिवार को शिमला में रैली निकालकर आप ने हिमाचल में चुनावी बिगुल फूंक दिया है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज शिमला में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में कहा कि पंजाब में दिल्ली के मॉडल पर काम किया जिस पर जनता ने वोट दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पूरे दम खम के साथ काम करेंगे। हिमाचल में आने वाले विधानसभा में आप आएगी।
स्वास्थ्य, शिक्षा व मूलभूत सुविधाओं की तरफ ध्यान नही दिया गया। अभी तक दो दल कांग्रेस पार्टी व भाजपा को वोट देना मजबूरी है अब बदलाव की बयार बह रही है।
हिमाचल में आप का संगठन नही है के सवाल पर उन्होंने कहा कि पंजाब में भी संगठन नही था। जनता भाजपा व कांग्रेस से परेशान है इसलिए आम आदमी को चुनने का विकल्प है। भाजपा व कांग्रेस बहुत सारे नेता उनके संपर्क में है। अच्छे लोगों को आप शामिल करेंगे। नगर निगम शिमला का चुनाव लड़ेंगे। पंजाब में एक माह बाद नतीजे आना शुरू आ जाएंगे।