जोगिंद्रनगर/लक्की शर्मा : मंडी शिवरात्रि महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए पहाड़ की आस्था में बसे अधिष्ठाता देव हुरंग नारायण ने पूरे लाव लश्कर के साथ शिवरात्रि के लिए प्रस्थान किया। सात्विक इच्छाएं तत्काल पूरी करने वाले अधिष्ठाता देव हुरंग नारायण की जनपद में काफी मान्यता है। लोक आस्था में देव हुरंग नारायण चौहार घाटी के सबसे बड़े देवता स्वीकार किए गए हैं।
देव हुरंग नारायण के पुजारी कमर सिंह ने बताया कि अधिष्ठाता देव हुरंग नारायण चौहार घाटी के बड़ादेव हैं। छोटी काशी में प्रभु हुरंग नारायण की बहुत मान्यता है।
देवकुंभ महाशिवरात्रि मेले का इतिहास सदियों पुराना है और प्रभु हुरंग नारायण का मंडी वासियों से उतना ही प्रगाढ़ संबंध रहा है।