शिमला, 10 फरवरी : हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों को राज्य सरकार की ओर से घोषित 3 फीसदी महंगाई भत्ते यानी डीए की किस्त जारी हो गई है। अब डीए 28 फीसदी से बढ़कर 31 फीसदी हो गया है।
वित्त विभाग ने वीरवार को डीए बढ़ाने के सम्बंध में नोटिफिकेशन कर दी है। इसके अनुसार कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए फरवरी के वेतन में मिलेगा। जबकि एक जुलाई 2021 से 31 जनवरी 2022 तक कर एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में डाला जाएगा। इस पर ब्याज एक मार्च 2022 से दिया जाएगा।
नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जो कर्मचारी इस बीच सेवानिवृत हुए या जिन्होंने जीपीएफ खाता बंद कर दिया है या जो कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम के तहत आते हैं। उन्हे डीए का एरियर एक जुलाई 2021 से लेकर मार्च में फरवरी के वेतन में नकद दिया जाएगा। अहम बात यह है कि अब प्रदेश के आईएएस अधिकारियों की तर्ज पर कर्मचारियों को भी 31 फीसदी डीए मिलेगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 25 जनवरी को हिमाचल के पूर्ण राजयत्व दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित समारोह में सरकारी कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाने की घोषणा की थी।