कांगड़ा, 09 फरवरी : वीरभूमि हिमाचल के जिला कांगड़ा के बैजनाथ (कंदराल) से सम्बन्ध रखने वाले 26 वर्षीय राकेश सिंह ने मां भारती की सेवा करते हुए शहादत पाई है। अरुणाचल परदेश में हिमस्खलन की चपेट में आने से जवान शहीद हो गया। बता दें कि सेना के 7 जवान अरुणाचल प्रदेश में बर्फीले तूफान में लापता हो गए थे।
खबर के बाद से ही परिवार वाले और शुभचिंतक खासे परेशान थे। परिजन बेटे के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन हिमस्खलन की चपेट में आए कांगड़ा के 26 वर्षीय राकेश सिंह शहीद हो गए हैं।
परिवार राकेश के लौटने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन उन्हें बेटे के शहादत की खबर मिल गई। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि अब राकेश उनके बीच नहीं रहे।
बर्फीले तूफान की चपेट में आने पर 7 जवान शहीद, हिमाचल के 21 वर्षीय बेटे को मिली शहादत
बता दें कि पेट्रोलिंग पार्टी में शामिल राकेश के साथ कुल सात जवान लापता थे और सभी जवान शहीद हो गए है। हिमाचल के बिलासपुर का जवान अंकेश कुमार भी इस हादसे में शहीद हो गया है। दोनों जवानों की शाहदत की खबर के बाद पुरे हिमाचल में शोक की लहर दौड़ गई है।