नाहन, 7 फरवरी: हिमाचल भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक के पद पर नाहन के अभिषेक चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी है।
बता दें कि इससे पहले भी अभिषेक कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रह चुके हैं। मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं। मोर्चा अध्यक्ष ने द्रंग से हेमराज महंत व नादौन से प्रवीण कुमार चौधरी को प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक के पद पर भी तैनाती दी है।
इसके अलावा कार्यकारिणी के सदस्य के तौर पर नाहन से डिंपल कुमार, सोलन से अनिल चंदेल, चौपाल से कपिल देव, पच्छाद से हरदेव शर्मा, बल्ह से श्याम सैनी, सिराज से गुमान सिंह, पालमपुर से कपूर चंद, इंदौरा से हरदीप सिंह, बिलासपुर से रामपाल व देहरा से विनोद कुमार को शामिल किया है।
उधर, नव नियुक्त सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक चौधरी ने सीएम जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ओपी चौधरी, विधायक डाॅ. राजीव बिंदल, संगठन मंत्री पवन राणा व शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।