मंडी, 07 फरवरी : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के दिगज्ज़ नेता व पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर अपनी भाषा पर कंट्रोल करें। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्रंग विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आए, लेकिन सीएम जयराम ठाकुर का यह कहना था, कि कौल सिंह ठाकुर झूठ की राजनीति करते हैं और झूठ बोलते हैं यह कहना निंदनीय है।
मंडी से जारी किए एक विडियो बयान में कौल सिंह ने कहा कि भाजपा और प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर खुद झूठ बोलने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम को अपनी भाषा पर कंट्रोल नहीं है, या फिर वह जनता को झूठ बोल कर गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। कौल ने पूछा है कि जयराम बताएं कि उन्होंने आखिर कौन सा झूठ बोला है।
वहीं कौल सिंह ठाकुर ने सीएम द्वारा कांग्रेस के 40 और मौजूदा भाजपा सरकार के 4 वर्षों की तुलना करने के बयान पर कहा कि कांग्रेस ने ही हिमाचल प्रदेश में अथाह विकास किया है। इसके साथ ही उन्होंने जिला में मात्र दो विधानसभा तक ही विकास सीमित रहने का आरोप भी लगाया। उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने केवल प्रदेश को कर्ज में डुबोया है। उन्होंने कहा सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में जो विकास कांग्रेस ने करवाया है। उतना विकास जयराम ठाकुर सारी उम्र भी सीएम रहे तब भी नहीं करवा सकते।