नाहन – पर्यावरण के बारे में लोगांे को जागरूक करने के मकसद से पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदेश में लोगों को जैव विविधता संरक्षण शिविरों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। जिसका जिम्मा विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं को सौंपा गया है। इस राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य गिरते पर्यावरण स्तर को बचाना है। अभियान के तहत ग्रामीण स्तर पर भी लोगांे को इस अभियान से जोडा जा रहा है। इसी कडी में सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के समीप नौणी के बाग में हिमालयन जन कल्याण मंच संस्था द्वारा एक दिवसीय जैव विविधता संरक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को पर्यावरण संबधी अहम जानकारियां दी गई। यहां आयोजित षिविर में लोगों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। इसके उपरान्त संस्था के सदस्य व स्थानीय लोगों ने यहां ऐतिहासिक बाउडियों की भी सफाई की। संस्था के वरिष्ठ सलाहकार कंवर सिंह नेगी ने बताया कि संस्था लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ प्राकृतिक जल स्त्रोतों की सफाई करने का भी अभियान चलाया है। उन्होनें कहा कि पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार के इस अभियान के प्रति लोगो मंे भारी उत्साह है।
Latest
- धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री
- हिमाचल की अनमोल धरोहर ‘त्रिलोकपुर संग्रहालय’, स्तब्ध करने वाला है यहां का संग्रह…
- नाहन : अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का अभिभावक अभिमुखीकरण कार्यक्रम
- हिमाचल की अनमोल धरोहर ‘त्रिलोकपुर संग्रहालय’, स्तब्ध करने वाला है यहां का संग्रह…
- नाहन : आस्था स्पेशल स्कूल में JBT कोर्स का अवसर, भारतीय पुनर्वास परिषद ने जारी किया शेड्यूल