मंडी (वी. कुमार): सरकारघाट उपमंडल के तिहरा में दो हिरणों को गोली मारी गई है। अज्ञात शिकारी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। दरअसल हुआ यूं कि डिप्टी रेंजर रूपलाल व वन रक्षक विनोद कुमार विभाग की नर्सरी से वापस लौट रहे थे। जब वह तिहरा के नजदीक पहुंचे , तो उन्हें गोली चलने की जोरदार आवाज सुनाई दी।
घटनास्थल की तेजी से भागने पर पाया कि मौके पर दो हिरण मरे हुए है, जिनकी मौत गोली लगने से हुई। वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके से दो अज्ञात शिकारियों को भागते हुए भी देखा। गोली से मारे गए हिरणों के शवों का पोस्टमार्टम भी करवाया जा रहा है। सबइंस्पेक्टर मनमोहन सिंह को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस ने वन प्राणी अधिनियम की धारा 51 व आम्र्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस शिकारियों की तलाश करने में जुट गई है।