शिमला ,6 जनवरी : हिमाचल भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए महामृत्युंजय का जाप किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर व संगठन के महामंत्री त्रिलोक कपूर के अलावा मोर्चे की पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला मोर्चा की अध्यक्षा रश्मि धर सूद ने कहा कि महादेव से प्रार्थना है कि पीएम नरेंद्र मोदी को शक्ति, भक्ति व सुरक्षा प्रदान करें। देवभूमि में भी पीएम की सुरक्षा को लेकर सियासत गरमाई हुई है।
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पंजाब में अपनी ही पार्टी की सरकार की घेराबंदी कर सियासत को नया रंग दे दिया है। इस पर कांग्रेस के विधायक सतपाल रायजादा ने ही पलटवार कर दिया।
उधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस मामले में नपी तुली बात कही है। सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार को ही वीडियो सन्देश के जरिये पंजाब सरकार की खिंचाई की थी।