सोलन, 24 दिसम्बर: लंबे अंतराल के बाद आखिरकार शुक्रवार को द बघाट अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक को नया अध्यक्ष मिल गया। करीब सवा साल के बाद बघाट बैंक में नया अध्यक्ष चुना गया है। एक माह पहले बघाट बैंक के चुनाव हुए थे। भाजपा ने सात में से कुल चार सीटें अपने पाले में लाकर अध्यक्ष की कुर्सी के लिए रास्ता साफ कर लिया था। शुक्रवार को सर्वसम्मति से सुंदर सिंह ठाकुर को अध्यक्ष तथा संजीव सूद को उपाध्यक्ष चुना गया।
सर्वसम्मति से अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बघाट बैंक के मुख्यालय पहुंचे। जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बघाट बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि वह बैंक की प्रगति के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बैंक को कैसे ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए इसके लिए भी एक रणनीति बनाई जाएगी।
उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद संजीव सूद ने कहा कि वे अपने जॉन के लोगों का धन्यवाद करना चाहते है। जिन्होंने उनको चुनकर भेजा इसकी बदौलत ही वो बघाट बैंक सोलन के उपाध्यक्ष बने है। उन्होंने कहा कि भविष्य में सदस्यों, अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के साथ मिलकर बैंक के विकास के लिए कार्य किया जाएगा।