बद्दी (एमबीएम न्यूज) : सूरजपुर पंचायत के हरिपुर में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने पंचायत की सूचना पर शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया है। शव को शिनाख्त के लिए डैड हाऊस में रखा है। सूरजपुर पंचायत के प्रधान मनमोहन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
पुलिस ने बताया कि यह महिला पिछले 20 दिन से हरिपुर में रह रही थी। यहां पर यह एक कमरे में रात को रहती थी और दिन के समय गुरूद्वारा के लंगर में भोजन करती थी। शनिवार को यह महिला बाहर नहीं निकली। जिस पर सेवादार ने उसके कमरे को चैक किया। महिला रजाई लेकर सोई हुई थी और सोते हुए अपने प्राण त्याग दिए।
एसपी बशेर सिंह चौहान ने बताया कि महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह महिला 20 दिन पहले हरिपुर बाबा के दरबार में आई थी और यहीं पर कमरे मे रहती थी। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद महिला की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस 174 के तहत कार्रवाई अमल में ला रही है।