कागड़ा/आशीष शर्मा : हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े मेडिकल अस्पताल टांडा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 15 साल की किशोरी में बच्चे को जन्म दिया है। रेप पीड़ित किशोरी ने अस्पताल में ही बच्चे को जन्म दिया है।
मामला देहरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सामने आया है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी क मार्च माह में एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया था और उसके साथ दुराचार किया था। जिसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी।
पुलिस ने आरोपी को धारा 376 व पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। आरोपी अभी जेल में है और बच्चे के डी.एन.ए. टैस्ट के लिए कोर्ट की इजाजत लेकर आरोपी के खून का सैंपल लिया जाएगा।