श्री रेणुका जी (एमबीएम न्यूज): ददाहू की सब्जी मंडी मे महिला दिवस पर नाबार्ड द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने महिलाओ को उनके अधिकारो के बारे मे जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है जिनका उन्हें लाभ उठाना चाहिए। महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि यह तभी सम्भव है जब महिलाएं आत्मनिर्भर हो। समाज को महिलाओं व बेटियों को लेकर अपनी सोच बदलनी चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला मण्डल ददाहू की प्रधान नीलम अग्रवाल, पंचायत प्रधान सकून्तला देवी, ददाहू के विभिन्न वार्डो की वार्ड सदस्यों समेत काफी संख्या मे महिलाओं व विभिन्न बैंको के शाखा प्रबन्धकों आदि ने भाग लिया।
Latest
- ऊना : एक बेटी के बाप ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार
- दिनेश आर्य को सर्वसम्मति से SMC राजगढ़ की कमान, कपिल ठाकुर सदस्य…
- धूमल को कमजोर करने के लिए जयराम ने हमीरपुर में नहीं किया विकास : मुख्यमंत्री
- इटली, बेल्जियम व क्रोएशिया यूरो कप 2024 से बाहर, स्विट्जरलैंड व तुर्कीये ने किया हैरान
- नाहन के मोहल्ला अमरपुर की रहने वाली 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत