संगड़ाह, 03 दिसम्बर : हिमाचल प्रदेश के उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है। इसी बीच सिरमौर जिला की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में गुरुवार शाम करीब 7 बजे के बाद बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया।
#Watch Video : https://youtu.be/VA2qkTMtdYk
शुक्रवार को चूड़धार में इस वर्ष का दूसरा हिमपात दर्ज किया गया। चूड़धार में आधा फुट बर्फ गिर चुकी है। चूड़धार के पहाड़ों ने सफेद चांदी होड़ ली है, जिससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी से मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र नोहराधार, हरिपुरधार में जोरदार शीतलहर के साथ बारिश हुई। बर्फबारी से हुई ठंड से शुक्रवार को अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे। चूड़धार में हुई बर्फबारी से जहां क्षेत्र में कंपकंपी ठंड बढ़ी है वहीं ठंड से स्थानीय बाजारों में रौनक गायब रही।