मंडी, 20 नवंबर : तीनों कृषि कानून वापसी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले के बाद पूरे देश में किसान जश्न मना रहे हैं, इसी कड़ी मंडी शहर में भी किसान बचाओ देश बचाओ संयुक्त किसान मोर्चा ने रैली निकालकर व लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर किसान बचाओ देश बचाओ संयुक्त किसान मोर्चा के मंडी जिला के अध्यक्ष खूब राम ने कहा कि यह किसानों के संघर्ष की जीत है। उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ घोषणा हुई है कानून वापिस नहीं हुए हैं, जब तक यह कानून संसद में वापस नहीं होते हैं तब तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा।
वहीं किसान बचाओ देश बचाओ संयुक्त किसान मोर्चा नाचन के अध्यक्ष कुलदीप चंद ने इस मौके पर कहा कि सैकड़ों किसानों की कुर्बानी के बाद केंद्र सरकार जागी है। उन्होंने कहा कि एमएसपी सहित किसानों के कई मुद्दे हैं, जिन्हें भी सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस मौके पर देवी रूप, फारुख मांडा, आलम जमींदार, सुहेल, रॉकी, टेक सिंह राणा, सुनील चौधरी, मनोज, अनु, मनीष सहित अन्य भी उपस्थित रहे।