शिमला, 21अक्तूबर : जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में बुधवार को अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। लड़कों के अंडर-13 एकल मुकाबले में अभिमन्यु सिंह राठौर श्रेष्ठ गर्ग को हराकर जिला शिमला चैंपियन बने। इसी आयु वर्ग के लड़कों के डबल मुकाबले में संस्कार, आदित्य सिंह चौहान और अभिमन्यु सिंह की जोड़ी ने सोनम और सुरेश गर्ग की जोड़ी को हराकर फाइनल मुकाबला जीता।
लड़कियों के अंडर-13 वर्ग के एकल मुकाबले में कायना शर्मा ने कास्वी शर्मा को हराकर फाइनल मुकाबला जीता, जबकि इसी वर्ग के डबल मुकाबले में कायना और कास्वी की जोड़ी ने कविका शर्मा और जेनिस ठाकुर की जोड़ी को हराकर फाइनल मुकाबला जीता। प्रतियोगिता के अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग के विजेताओं को मुख्य अतिथि व डाक विभाग में निदेशक दिनेश मिस्त्री ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
लड़कों के अंडर-15 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में आर्यन गुप्ता ने सार्विक गांगटा को हराकर जिला चैंपियन के खिताब पर कब्जा किया। लड़कियों के अंडर-15 एकल मुकाबले में प्रज्ञा वर्मा ने यासिका शर्मा को हराकर जिला चैंपियन बनी। लड़कों के अंडर-15 डबल मुकाबले में आर्यन गुप्ता और दक्ष चौहान की जोड़ी सार्विक गांगटा और प्रयास भारद्वाज को हराकर जिला चैंपियन बने।
जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में बुधवार से अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर वर्ग के मुकाबले भी आरंभ हो गए है। लड़कों के अंडर-17 वर्ग के आरंभिक मुकाबलों में आज पूर्व गौतम ने प्रियांक को, सारविक गांगटा ने कृष बिंद्रा को, उदय सूद ने सुमन जैन को और आर्यन गुप्ता ने परमित सिंह को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
लड़कों के अंडर-17 डबल मुकाबले में आर्यन गुप्ता और पूर्व गौतम की जोड़ी ने दीपांशु और प्रबल की जोड़ी को हराया जबकि काव्या बंधू और सुमन जैन की जोड़ी ने प्रमित सिंह और भव्य मेहता की जोड़ी को हराया। लड़कियों के अंडर-19 सेमीफाइनल मुकाबले में पाखी ने अनन्या को तीन संघर्षपूर्ण सेटों में मात देकर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता 23 अक्तूबर तक चलेगी।