कांगड़ा/ आशीष शर्मा
हिमाचल में लगातार नशे का व्यापार पनपता का रहा है। चामुंडा में पुलिस ने कुल्लू के दो लोगों को 1 किलो, 166 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा है। चरस की यह खेप आल्टो कार से बरामद की गई है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी धर्मशाला की ओर अल्टो कार में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने आल्टो कार की तलाशी ली जिसमें से 1 किलो, 166 ग्राम चरस बरामद की गई। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी डा. खुशहाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस की ओर से मामले की छानबीन जारी है।