कुल्लू, 15 अक्तूबर : अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का विधिवत आगाज होने से पूर्व भगवान रघुनाथ के सुल्तानपुर स्थित मंदिर में देवी देवताओं का आगमन शुरू हो गया है। माता हिडिम्बा अपने हरियाना के साथ रघुनाथ के दरबार पहुंच गई हैं। इसके साथ ही जिला भर से आने वाली देवी-देवता भी रघुनाथ के दरबार में बारी-बारी हाजिरी भर रहे हैं। यहां अपनी हाजिरी देने के बाद देवी देवता ढालपुर वापस लौटेंगे और उसके बाद करीब 3:00 बजे भगवान रघुनाथ अपनी पालकी में सवार होकर ढालपुर स्थित रथ मैदान पहुंचेंगे।
यहां से रथ में सवार होकर अपने अस्थाई शिविर तक रथ यात्रा के साथ पहुंचेंगे, जहां 7 दिनों तक अस्थाई शिविर में रहेंगे। बहरहाल राज परिवार की दादी माता हिडिम्बा रघुनाथपुर के मंदिर में पहुंच गई है। इसके अलावा सुबह से भगवान रघुनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया है। पूजा -अर्चना पूरी होने के बाद ही यहां से रघुनाथ ढालपुर की ओर हरियाना के साथ रवाना होंगे।
हिडिम्बा माता के रघुनाथपुर पहुंचने पर माता ने श्रद्धालुओं को दिया सुख शांति का आशीर्वाद दिया। इस दौरान रघुनाथ मुख्य छड़ी बरदार महेश्वर सिंह ने अस्त्र शस्त्र की विधिवत पूजा अर्चना की।