कांगड़ा/आशीष शर्मा
शाहपुर के तहत धनोटू में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मौत पैट महिला के भाई ने शक जताते हुए उसके पति पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाए है जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सरला देवी पत्नी जोगिन्द्र सिंह निवासी कुठेड़ धनोटू का शव विति रात घर में ही संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका पाया गया। इस बारे जब उनके मायके पक्ष को पता चला तो काफी संख्या में लोग कुठेड़ पहुंच गए। मृतिका के भाई राकेश कुमार सपुत्र दासो राम निवासी सिहंवा ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन सरला देवी की शादी 2007 में जोगिंद्र सिंह सपुत्र दलीपा राम निवासी कुठेड़ धनोटू के साथ हुई थी,लेकिन शादी के 13-14 वर्ष वित जाने के बाद उन्हें बच्चा नहीं हुआ,जिस कारण उनके पति उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जोगिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका का आज धर्मशाला में पोस्टमार्टम होगा।