मंडी,02 अक्तुबर : जहां पूरे देश में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं हिमाचल प्रदेश के जिला में भी इस दिन को विशेष दिवस के रूप में मनाया गया। 2 अक्टूबर शनिवार को देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 252वीं और देश के दुसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बाहदुर शास्त्री जी की 217वीं जयंती छोटी काशी मंडी शहर में भी बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई।
इस दौरान मंडी शहर में सुबह ही प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें रघुपति राघव राजा राम और अन्य भजनों के माध्यम से छोटी काशी गांधीमयी हो गई। इसके बाद मंडी शहर के गांधी चौक स्थित बापू की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण व पुष्प चढ़कार उनके देश के लिए किए गए कार्यों और आजादी में उनके योगदान को याद किया। इसके साथ ही शहर के अन्य स्थानों पर भी विभिन्न पार्टी, संगठनों, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने भी इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया।
इस दौरान कहीं पर विचार, प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया तो कहीं पर सामाजिक संस्थाओं के द्वार जरूरतमंदों और कुष्ठ रोगियांे को खाना और कपड़े भी बांटे गए। मंडी शहर में आयोजित प्रभात फेरी में एडीएम मंडी व नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार, एसडीएम सदर मंडी रितिका चंदेल, एमएस जोनल अस्पताल धर्म चंद वर्मा, नगर निगम मंडी के उपमहापौर विरेंद्र भट्ट व अन्य पार्षदों सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।