रामपुर बुशहर (एमबीएम न्यूज़) : भाजपा मंडल रामपुर ने जेएनयू में शरारती तत्वों द्वारा अफजल गुरू को शहीद की उपाधि देने तथा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे की कड़ी निंदा की है। भाजपा के मंडलाध्यक्ष शशि भूषण श्याम, प्रदेश सचिव नीना शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम लाल गुप्ता, प्रदेश युवा भाजपा प्रवक्ता विजय गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन लाल, महामंत्री अनिल चौहान, उपाध्यक्ष श्याम मेहता, मस्तराम, उषा चौहान, कोषाध्यक्ष सुदर्शन सहगल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु पौंड, मीडिया सचिव सुधांशू कपूर, शिवलाल डबरैही, मनोज अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष यशपाल पालसरा एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि एक ओर जहां हनुमथप्पा जैसे वीर पुरुष और देशभक्त हिंदुस्तान की रक्षा के लिए शहीद हो रहे हैं वहीं देशद्रोही अफजल गुरू को शहीद का दर्जा देकर देश के सिर को शर्म से झुकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसएफआई छात्रों के खिलाफ देशद्रोह का मुकद्दमा चलाना चाहिए।
Previous Articleरामपुर प्रकरण : करो अस्पताल के डॉक्टरों व नर्सो को गिरफ्तार, सांठगांठ से लगाते है मरीजों को चूना
Next Article भाषा विभाग पर तिलमिलाए नाहन के कवि