नाहन (एमबीएम न्यूज): शिमला-सोलन के अराध्य देव श्री शिरगुल देवता के प्राचीन मंदिर चूड़धार की चोटी पर भारी हिमपात हो रहा है। सुबह से ही बर्फबारी शुरू हो चुकी थी। इसके अलावा सिरमौर के ऊंचे क्षेत्रों में भी हलका हिमपात दर्ज हुआ है। शाम तक मोटी सफेद चादर की उम्मीद है। हरिपुरधार समेत हाब्बन घाटी मेें सीजन का दूसरा हिमपात हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ पडऩे के कारण मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है।
नाहन, सराहां, ददाहू व पांवटा घाटी में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। गौरतलब है कि राजगढ़ उपमंडल की हाब्बन घाटी खूबसूरत देवदार के जंगल के घनत्व के लिए भी जानी जाती है। देवदार के पेड़ों पर बर्फ की परतें एक आकर्षक नजारा पेश कर रही हैं। क्षेत्र के निवासी हाब्बी आदर्श जस्टा ने अपने फेसबुक पेज पर आकर्षक तस्वीरें पोस्ट की हैं।