हमीरपुर, 6 सितंबर : जिला की पंचायत नाहलवीं के अंतर्गत बटुरडा गांव में दो गुटों मे जमीनी विवाद के चलते खूनी झड़प हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पार्टी के सदस्य अपने खेतों मे गोबर फेंकने जा रहे थे। वहीं साथ में ही दूसरी पार्टी का घर आता है।
बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच तेज धार औजार से खूनी झडप हो गई। जिसमें एक गुट के तीन सदस्य घायल हो गए। जबकि दूसरे गुट के दो सदस्य भी घायल हुए हैं। जिन्हें भोटा पीएचसी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रैफर कर दिया गया।
वहीं पर चिकित्सकों ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। वहीं इस संदर्भ मे पुलिस कक्ष के प्रभारी अजैब सिंह का कहना है दो गुटों की तरफ से मामला दर्ज हुआ है, तथा छानबीन जारी है।