कागड़ा/आशीष शर्मा
जिला में वन्य जीव संरक्षण विभाग ने मांस और औषधीय पौधों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जोवन और देशराज निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाते हुए आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पेशे से यह दोनों व्यक्ति शिकारी के नाम से जाने जाते हैं। वन विभाग की टीम ने इन दोनों के पास से हिमालयन बकरी का मांस और लगभग 12 किलोग्राम औषधीय पौधे बरामद किए हैं।
वहीं पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम 1972 के अनुसार कानूनी कार्यवाही अमल में लाई है तो वहीं पकड़े गए मांस के सैंपल जांच के लिए देहरादून भेजे गए हैं।