बिलासपुर, 28 अगस्त : शहर की एक महिला ने पति व उसके दोस्त पर बाजार में मारपीट व अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। इस बारे महिला ने सिटी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने कहा है कि गत दिवस वो अस्पताल गई थी। बेटी के साथ वापस घर आ रही थी। इसी दौरान मंदिर के नजदीक एक युवक अश्लील हरकतें और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने उसका गला भी दबाया।
महिला का आरोप है कि चिल्लाने की आवाजें सुनकर पति भी मौके पर पहुंच गया,वो भी उसके साथ मारपीट करने लग गया।
महिला का आरोप है कि पति ने उसे छुड़ाने की बजाय दोस्त का साथ दिया, दोनों ने उसके शरीर के कपड़े फाड़कर उसे तौर पर बेइज्जत किया।
महिला के मुताबिक उसके चिल्लाने पर काफी लोग मौके पर इकट्ठा भी हो गए थे, तब जाकर वो अपनी जान बचाकर अपने घर को भागी। महिला के मुताबिक उसका पति नशा करता है और उसने उसे अपने घर से निकाल दिया है इसी कारण वो वह अपनी माता के साथ रहती है। महिला ने अपने पति व उसके दोस्त के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
डीएसपी. बिलासपुर राज कुमार ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 341,323, 354, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन उप निरीक्षक अशोक कुमार द्वारा की जा रही है।