शिमला (एमबीएम न्यूज़) : प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के उस बयान पर ललकारा है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को विकास पर बहस की चुनौती दी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्य भाजपा को रास नहीं आ रहे हैं, मात्र राजनीतिक लाभ के लिए भाजपा नेताओं द्वारा प्रदेश सरकार पर झूठे बयान दागना इनकी आदत बन गई है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर महासचिव राम लाल ठाकुर, प्रवक्ता डा. सुभाष मंगलेट व केवल सिंह पठानिया ने आज एक संयुक्त बयान में कहा है कि षड़यंत्र रचना तो भाजपा का काम रहा है। कांग्रेस कभी भी किसी भी षड़यंत्र में शामिल नहीं होती। भाजपा का दोहरा चरित्र लोगों के सामने है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में जिस दिन से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनी है उसी दिन से प्रेम कुमार धूमल व भाजपा नेताओं द्वारा प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के पूरे षड़यंत्र रचे गए। केन्द्र की सत्ता में भाजपा नेतृत्व सरकार बनते ही प्रदेश सरकार को चलता करने तक की धमकियां दी गईं। जब कोई भी षड़यंत्र इनका सफल नहीं हुआ तो अब फिर से प्रदेश सरकार को बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। भाजपा के नेता प्रदेश में जल्द विधानसभा चुनाव के बयान देकर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि प्रदेश के विकास बारे प्रदेश सरकार को न तो भाजपा के और न ही धूमल के किसी सर्टिफिकेट की कोई जरूरत है। यह सर्टिफिकेट प्रदेश के लोगों ने हाल ही में हुए नगर निकाय एवं पंचायती चुनावों में कांग्रेस को प्रदान किया है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि भाजपा प्रदेश सरकार पर झूठी बयानवाजी कर लोकतंत्र में जनमत का जो अपमान करने का प्रयास कर रही है, उसे सहन नहीं किया जा सकता है। प्रदेश में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में एक मजबूत और स्थिर सरकार है, जो प्रदेश के विकास के लिए समर्पित है।
Latest
- मनाली-लेह राजमार्ग NH-03 आवाजाही के लिए बहाल, बारालाचा दर्रा मार्ग बर्फ के कारण अभी भी वन-वे
- कंगना बोली, मेरी बात समझने के लिए विक्रमादित्य को लेने पड़ेंगे कई जन्म
- BJP प्रत्याशी दविंदर भुट्टो के बेटे पर पुलिस केस, फर्जी दस्तावेजों से जुड़ा मामला
- बैजनाथ के 99-बड़ाभंगाल व 54 कसौली अ.जा. के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित
- धर्मशाला में 20 मई को इन क्षेत्रों में रहेंगी बिजली बंद