कांगड़ा, 15 अगस्त : जिला से एक मामला सामने आया है, जहां पर पुलिस थाना गगल के अंतर्गत 33 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जान दे दी।
सूचना के अनुसार जहर निगलने के बाद महिला को टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भी ले जाया गया था लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। यहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बताया गया कि महिला की शादी 2014 में हुई थी। महिला के दो बच्चे भी हैं। एक लड़की छह साल की व बेटा आठ माह का है।
मृतक महिला की पहचान (33) आशा कुमारी पत्नी राकेश कुमार निवासी इच्छी के रूप में की गई है। वहीं, महिला की मौत के बाद मायके पक्ष की महिलाएं व पुरुष टांडा पहुंच गए। उन्होंने मृतका ससुराल पक्ष पर पति, सास व जेठानी पर मारपीट का आरोप लगाया है। मौके पर डीएसपी सुनील राणा व एसएचओ मेहरदीन पुलिस दल सहित पहुंच गए। पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद मायका पक्ष लोग शांत हो गए हैं।
मृतक महिला का पति राकेश कुमार धर्मशाला में एक होटल में काम करता है। पुलिस द्वारा मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन भी शुरू कर दी गई है।