नाहन, 31 जुलाई : राजकीय उच्च पाठशाला नहरस्वार की एसएमसी का गठन किया गया है। तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी गठित की गई है। सुरेश कुमार को समिति की बतौर अध्यक्ष कमान सौंपी गई। सचिव की जिम्मेदारी सुरेश को मिली है। वहीं महिला सदस्य के रूप में सीमा देवी, सविता देवी व उषा शर्मा को शामिल किया गया है। पुरुष सदस्यों के तौर पर जगमोहन, कमल शर्मा व अशोक कुमार का चयन किया गया है।
उधर, उच्चशिक्षा से महिला सदस्य के तौर पर आशा देवी व किरण देवी को शामिल किया गया है। वहीं पुरुष सदस्यों में अशोक कुमार व सुरेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है कि स्कूल प्रबंधन समिति को महिला व पुरुषों के बीच संतुलित किया गया है।
बैठक में पंचायत प्रधान अनीता देवी के अलावा शिक्षक कमल व प्रतिभा भी मौजूद रहे। उधर, नवनियुक्त सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि वो अध्यापकों व अभिभावकों के बीच समन्वय बनाकर स्कूल हित में उचित कदम उठाएंगे।