सोलन, 24 जुलाई : वीकेंड पर हिमाचल भ्रमण पर बड़ी संख्या मे बाहरी राज्यों से पर्यटक आते है। जिसके चलते राष्ट्रीय NH-5 कालका शिमला के बीच सोलन में बाईपास पर लंबा जाम लग गया। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खुद मोर्चा संभालते हुए फोरलेन में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया। ताकि यातायात को सुचारू रूप से चलाया जा सके। पर्यटकों को परेशानी न हो।
गौरतलब है कि सोलन के बाईपास पर फोरलेन के बनाए जा रहे पुल के कारण इस तरह की परेशानी देखने को मिल रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि वीकेंड पर वाहनों की भीड़ होती है। जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस बल को इस मार्ग पर तैनात किया गया है।
उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण के चलते भी इस स्थान पर जाम लग रहा है। सोलन पुलिस का प्रयास है कि किसी भी आगंतुक व जाने वाले को परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तन्मयता से अपनी सेवा दे रही है।