ऊना, 21 जुलाई : जिला ऊना के प्रसिद्ध हरजिंदर अस्पताल में सीमा रानी की सफल डिलीवरी हुई है। सीमा रानी ने 3 बच्चों को जन्म दिया है। सीमा रानी व विनोद कुमार के घर में ट्रिपल खुशी आई है।
डॉक्टर हरजिंदर ने बताया कि कुठार बीत हरोली की सीमा रानी के एक लड़का व दो लड़कियां को जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि लड़के का जन्म 2:46 पर वजन 2.1 किलो है, एक लड़की का जन्म 2:47 पर हुआ, जिसका वजन 1.3 किलो है। जबकि दूसरी लड़की का जन्म 2:48 पर हुआ और वजन 2.4 किलोग्राम है। उन्होंने कहा कि जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।