नाहन – शहर के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में सनातन धर्म सभा द्वारा हरि संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। यहां आयोजित हो रहे इस धार्मिक आयोजन को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। शहर में करीब 5 साल बाद इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के करीब 24 संत हिस्सा ले रहे है जो यहां प्रभु की महिमा का गुणगान करेगें। कार्यक्रम में 2 संत साउथ अफ्रीका व अमेरिका से हिस्सा ले रहे है। शनिवार सुबह नाहन शहर में एक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। प्रभात फेरी में साधु संतो के अलावा शहर के लोगों ने भी भारी संख्या में हिस्सा लिया। दिल्ली से यहां पहुंचे संत स्वामी विष्णु महाराज का कहना है कि हरि संकीर्तन जनकल्याण के लिए बहुत उपयोगी माना गया है। इसलिए लोगों को इसमें भारी संख्या में शरीक होना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि हरि संकीर्तन में हिस्सा लेने से व्यक्ति पाप मुक्त हो जाता है।
Previous Article20 लाख की लागत से बने बैठक कक्ष का उपायुक्त ने किया उदघाटन
Next Article विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया