रोनहाट,8 जुलाई : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के निधन की दुखद सूचना मिलने के बाद व्यापार मंडल रोनहाट द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन सभा का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए रोनहाट बाजार में एक मौन सभा का आयोजन किया और उपस्थित व्यापार मंडल के सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि वीरवार को पूरे दिन रोनहाट बाजार को पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के दुःखद निधन के चलते शोक स्वरूप बंद रखा जाएगा। इस दौरान पूरा बाजार बंद रहेगा
पूर्व ज़िप अध्यक्ष दलीप सिंह चौहान, डीसीसी उपाध्यक्ष हरि राम शास्त्री, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरत सिंह मुनीम, महासचिव जीवा राम शर्मा, पूर्व प्रधान संत राम शर्मा, पूर्व प्रधान प्रताप धर्मेट, पूर्व प्रधान जाती राम सिंगटा, पंडित दीप राम शर्मा, सही राम शर्मा, कुंदन शर्मा, गुमान सिंह नंबरदार, दिनेश सिंगटा, केदार सिंह छींटा, रविन्द्र ठाकुर, गुड्डू पराशर, अजय चौहान, अरुण राणा, मंशा राम शर्मा, सुशील पराशर, सीता राम डबराल, जीवन सिंह चौहान, प्रताप चौहान, कल्याण मठाण आदि लोगों ने बताया कि रोनहाट को एक वीरान जंगल से विकासशील कस्बे में तब्दील करने में राजा वीरभद्र सिंह के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक पाठशाला से लेकर महाविद्यालय तक और अन्य दर्जनों सरकारी संस्थानों की सौगात देकर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रोनहाट को प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान दिलाई है। लाधि महल क्षेत्र की दर्जनों ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को गुणात्मक शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए क्षेत्र के लोग दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह के सदैव ऋणी रहेंगे।