शिमला (एमबीएम न्यूज): पिछले कुछ दिनों से खिली धूप के बाद अब राज्य में अधिकांश स्थानों पर बादल छाए हुए हैं। संभावना जताई जा रही है कि मौसम की इस करवट के बाद बारिश व बर्फबारी हो सकती है। इसके चलते तापमान में गिरावट की भी संभावना है। मौसम विभाग 24 घंटों के भीतर राज्य के कई हिस्सों में हल्की बर्फबारी व बारिश का अनुमान जता चुका है।
बुधवार को राजधानी का तापमान 2.9 डिग्री दर्ज हुआ था। जनजातीय क्षेत्र केलांग सबसे ठंडा रहा था। केलांग में 0.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इस बार कम बर्फबारी से पर्यटकों को भी मायूस होना पड़ा है। यहां तक की प्रदेश के कई हिस्सों में अब तक बर्फबारी हुई ही नहीं है।