जोगिंदरनगर/लक्की शर्मा : पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर गुलाब सिंह ने समीरपुर पहुंच कर अपने समधी व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। गुलाब सिंह ठाकुर ने उनकी दीर्घ आयु की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार में पूर्व में उनके द्वारा लिखी गई विकास की इबारत उनके लिए प्रेरणा का स्रोत रही है।
उनके जन्मदिन पर प्रदेश भर में जश्न का माहौल है। इसलिए वह भी उनके आवास स्थान पर बधाई संदेश देने पहुंचे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार के जन्म दिवस पर भाजपा मंडल जोगिंदरनगर के पदाधिकारी भी खुशियां मना रहे है। मंडल भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेघना ठाकुर ने भी बधाई देते हुए दीर्घ आयु की कामना की है।