सोलन, 29 मार्च : शहर की नामी शख्सियत के तौर पर पहचान रखने वाले द्वारका नाथ खन्ना का का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। 82 साल वर्षीय खन्ना लंबे अरसे पहले मोहन मीकिन बरुरी में अकाउंट ब्रांच से रिटायर हुए थे।
वह मिलनसार स्वभाव के थे, सभी से सहजता से मिलते थे। अपने समय में शतरंज , टेबल टेनिस सहित कई खेलो में महारत हासिल की हुई थी। रविवार को उनका चम्बाघाट के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। अलग अलग संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।